Ticker

8/recent/ticker-posts

इस्कॉन अतरौली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: धूमधाम से मनाया गया 'गौर पूर्णिमा' उत्सव; भक्तों ने खेली भव्य पुष्प होली


अतरौली (अलीगढ़) | बुधवार, 04 मार्च 2026

अतरौली। चैतन्य महाप्रभु (स्वर्ण अवतार) के शुभ आगमन के पावन स्मृति में आज इस्कॉन मंदिर अतरौली में 'गौर पूर्णिमा' का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्व भर के कृष्ण भक्तों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, जिसे अतरौली के इस्कॉन केंद्र में भी पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया।


मधुर कीर्तन और कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण

गौर पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भगवान के मधुर कीर्तनों पर झूमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमयी हो गया। मंदिर में चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य पर विशेष कथा का आयोजन हुआ, जिसके बाद भगवान की भव्य आरती उतारी गई। इस विशेष दिन पर भगवान को 'छप्पन भोग' अर्पित किया गया, जिसका बाद में सभी भक्तों ने आनंद प्राप्त किया।


पुष्प होली ने जीता सबका दिल

उत्सव का मुख्य आकर्षण 'पुष्प होली' रही। अबीर-गुलाल के स्थान पर फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई इस होली ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारी संख्या में पधारे भक्तों ने इस दिव्य और सौम्य होली का भरपूर आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments