Ticker

8/recent/ticker-posts

शिक्षा और भक्ति का संगम: राजवीर सिंह की मौजूदगी में श्री लॉर्ड कृष्णा स्कूल में गूंजा 'हरि नाम संकीर्तन'

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | अतरौली (अलीगढ़) अतरौली के नवनिर्मित श्री लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के भव्य उद्घाटन के अवसर पर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को भक्ति की अविरल धारा बही। विद्यालय परिसर में आयोजित 'हरि नाम संकीर्तन' ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने भी भगवान के चरणों में शीश नवाया।


पूर्व कैबिनेट मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिया भक्ति रस का आनंद; संस्कारों के साथ हुई स्कूल की शुरुआत

दिग्गज नेताओं ने लिया आशीर्वाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री राजवीर सिंह जीने संकीर्तन का आनंद लिया और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ श्रीमती विजय श्यौराज सिंह (अध्यक्ष जिला पंचायत, अलीगढ़) और श्रीमती राजेश्वरी देवी (ब्लॉक प्रमुख, अतरौली) ने भी संकीर्तन में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन के इस आध्यात्मिक प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।

प्रबंधन की अनूठी पहल स्कूल के चेयरमैन चौ. विश्वेन्द्र सिंह और सचिव श्री अन्नू चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस संकीर्तन ने यह संदेश दिया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों से भी जोड़ना है। इस दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती मेघा अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ और क्षेत्र के प्रबुद्ध जन भक्ति रस में डूबे नजर आए।

भक्तिमय माहौल और प्रसाद वितरण 'हरे कृष्ण-हरे राम' के संकीर्तन से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। अंत में आरती के पश्चात सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन ने स्कूल की नई पारी की शुरुआत को यादगार और मंगलमय बना दिया।

Post a Comment

0 Comments