Ticker

8/recent/ticker-posts

खोड़ा नगर में 'राष्ट्रीय हनुमान दल' का विस्तार: युवा पदाधिकारियों की हुई घोषणा

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | गाजियाबाद (महानगर) गाजियाबाद के खोड़ा नगर इकाई में राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा संगठन की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में न केवल संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई, बल्कि आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

जिलाध्यक्ष राजकुमार गोस्वामी की मौजूदगी में मासिक बैठक संपन्न; 2 अप्रैल को निकलेगी भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

युवा मोर्चा की नई टीम का गठन संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष आकाश गोस्वामी और संगठन महामंत्री शिवम चौहानके नेतृत्व में युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वंश चौधरी को खोड़ा नगर का युवा मोर्चा नगर महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों के अध्यक्षों की भी जिम्मेदारी तय की गई:

वार्ड 21: आदित्य माथुर जी, वार्ड 19: दलवीर जी, वार्ड 10: हिमांशु जी, वार्ड 18: माधव जी, वार्ड 11: अंकित पांडे जी, वार्ड 32: ऋषि बढ़ाना जी

हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारी बैठक का मुख्य केंद्र आगामी 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली 'हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा' रही। संगठन के पदाधिकारियों ने इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति साझा की। बैठक में महानगर कार्यकारिणी सदस्य शिवम चौहान, नीरज, बबलू, संतोष मिश्रा, किरण भारती, अनिल सोम और जॉय मठपाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments