सुल्तानपुर बीरबलपुर गांव में महिला गंभीर रूप से घायल; गयासुद्दीन और अलाउद्दीन सहित 5 पर मुकदमा दर्ज
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | बिरनो (गाजीपुर) जनपद गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर बीरबलपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गौशाला निर्माण कार्य को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई।
निर्माण कार्य के दौरान हुआ हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी शबनम बेगम (पुत्री स्व. गुलाम मुस्तफा) अपने दरवाजे पर गौशाला का निर्माण करवा रही थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर आरोपित पक्ष मौके पर पहुँच गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती इस हिंसक झड़प में शबनम बेगम को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिसिया कार्रवाई और नामजद रिपोर्ट पीड़िता की तहरीर पर बिरनो थाना पुलिस ने गयासुद्दीन, अलाउद्दीन, नसरुद्दीन, तालिब और यहतेशाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments