| मारपीट में घायल रामकुमार का परिवार |
गभाना (अलीगढ़) | बुधवार, 04 मार्च 2026
गभाना। जहाँ पूरा देश होली के उल्लास में डूबा है, वहीं गभाना क्षेत्र के गांव कलुआ में होली खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच गहरा विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें एक ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामकुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वे परिवार के साथ होली खेल रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस हमले में पीड़ित पक्ष के चार लोग लहूलुहान हो गए रामकुमार (पीड़ित), रामकुमार के भाई, रामकुमार की पत्नी एक अन्य परिजन शोर-शराबा सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर घायलों को बचाया। जाते समय आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0 Comments