Ticker

8/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय पटल पर फिर चमके ‘ॐ शारंगधर’ के संगीत साधक, फतेहपुर का बढ़ाया मान

फतेहपुर। जनपद के ॐ शारंगधर कला गन्धर्व वेद विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने गुरुवार, 26/03/2026 को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रयाग संगीत समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पुरस्कार (5 प्रथम व 2 द्वितीय) अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों से लेकर युवाओं तक ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

10 वर्षीय आराध्या ने ख्याल गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
11 वर्षीय अखिलेंद्र ने ख्याल गायन व ध्रुपद गायन में प्रथम तथा तबला वादन में द्वितीय स्थान हासिल किया।
•15 वर्षीय अभिनव ने ख्याल गायन एवं बांसुरी वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•वहीं 23 वर्षीय दीक्षा ने ध्रुपद गायन में द्वितीय स्थान अर्जित किया।

संस्थान के संचालक महेन्द्र कुमार अवस्थी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।उन्होंने आगे कहा कि फतेहपुर के लिए यह गर्व की बात है कि यहां के बच्चे भारतीय शास्त्रीय संगीत जैसी प्राचीन और समृद्ध परंपरा में आगे बढ़ रहे हैं। यह समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और कला के प्रति बढ़ते रुझान का सकारात्मक संकेत है। इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे फतेहपुर जिले को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है।

Post a Comment

0 Comments