लक्ष्मणगढ़ | कस्बे के मध्य स्थित न्यामा मंदिर में महंत महावीर दास महाराज के सानिध्य में रामनवमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का वाचन संपन्न हुआ। मंदिर के माधवेंद्र ने बताया कि पाठ के पश्चात भगवान को शाही स्नान कराया गया।
इस अवसर पर मातृशक्तियों और श्रद्धालुओं ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और भगवान से सृष्टि के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. सुधा जाजोदिया, सन्तोष जाजोदिया, रेणु, श्वेता अग्रवाल, सारिका, अलका, सीमा, ममता, शोभा, सुमन मिटावा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 Comments