छटीकरा/वृंदावन (संवाददाता: लक्ष्मण): ग्राम छटीकरा से वृंदावन को जाने वाले मुख्य मार्ग पर माता वैष्णो देवी मंदिर से लेकर बांके बिहारी गौशाला तक लगातार जाम लगा रहता है। इस मार्ग पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है।
जाम का मुख्य कारण: स्थानीय स्तर पर देखा गया है कि सड़क मार्ग पर रेहड़ी-पटरी वालों ने अपनी दुकानों को आधा सड़क तक बढ़ा लिया है। इस अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है और ट्रैफिक सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है।
प्रशासन की मौजूदगी पर सवाल: मौके पर पुलिस प्रशासन के कर्मचारी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद 1 किलोमीटर से भी लंबा जाम लगा रहता है। अवैध रूप से सड़क घेरे जाने के कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

0 Comments