Ticker

8/recent/ticker-posts

फतेहपुर: "सुरक्षा-सम्मान-स्वावलंबन" के नारों से गूँजा शहर, मिशन शक्ति के तहत 'रन फॉर एम्पावरमेंट' दौड़ का आयोजन

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री महेन्द्र पाल सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती प्रगति यादव द्वारा मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के द्वित्तीय चरण के अन्तर्गत आयोजित “#Run_For_Empowerment” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यह दौड़ पटेल नगर चौराहा फतेहपुर से प्रारम्भ होकर कचेहरी चौकी तक की गई ।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौड़ में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों, स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं ने 'सुरक्षा-सम्मान-स्वावलंबन' के नारों के साथ हिस्सा लिया और समाज को महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया । 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे— 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108/102 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। साथ ही, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी जागरूक किया गया। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के उपाय एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे वे डिजिटल रूप से भी सुरक्षित एवं सशक्त बन सकें। ‘मिशन शक्ति’ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें एक सशक्त वातावरण प्रदान करना है।

Post a Comment

0 Comments