चंडौस, अलीगढ़ (31 मार्च 2026): जनपद के चंडौस क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह की चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। शाम करीब 6:30 बजे से तेज आंधी के साथ शुरू हुई रिमझिम फुहारें देखते ही देखते झमाझम बारिश में तब्दील हो गईं।
आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित
तेज आंधी के चलते क्षेत्र में कई जगह पेड़-पौधे झुक गए और धूल के गुबार से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बदले इस मौसम से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम जनता को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
किसानों के चेहरे लटक उठे
जहाँ एक ओर आम लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं इस बेमौसम बारिश और आंधी ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान की आशंका है, जिससे अन्नदाता बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।
प्रशासन की अपील: 'जल्दी से देर भली'
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आंधी और हल्की बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें। खासकर वाहन चालकों के लिए सलाह दी गई है कि "आंधी में जल्दी से देर भली" के मूलमंत्र को अपनाते हुए ही सफर करें।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...


0 Comments