गभाना/बरौली | शुक्रवार, 06 मार्च 2026
गभाना/बरौली। बरौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने आज क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की और क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
विधायक ठाकुर जयवीर सिंह सबसे पहले ग्राम साथा पहुँचे। वहां उन्होंने श्री काली बघेल की पूज्य दादी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढाँढस बँधाया। इसके पश्चात विधायक ग्राम लोहपुठ पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्री पुष्पेंद्र सिंह की सुपुत्री के विवाह समारोह में भाग लिया। विधायक ने वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भ्रमण के दौरान विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है और वे इसके लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्ति और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0 Comments