खैर। नगर पालिका चेयरमैन संजय शर्मा ने पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ पर वेंडिंग जोन के विकास कार्यों में अनावश्यक बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाया है। चेयरमैन का कहना है कि यह निर्माण गरीबों की आजीविका के लिए नियमों के तहत कराया जा रहा है, जबकि पूर्व विधायक शिकायतों के जरिए इसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने इन आरोपों को नकारा और दावा किया कि नगर पालिका बिना नक्शे और विद्युत विभाग की एनओसी के अवैध रूप से काम करा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के रास्ते बंद होने के कारण चेयरमैन बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं।
0 Comments