Ticker

8/recent/ticker-posts

गाजीपुर: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर बद्धुपुर पोखरा बाजार में जश्न, 'सूर्य' की कप्तानी पर झूमे लोग

 

गाजीपुर। भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनने पर पूरे देश में भारी उत्साह है। इसी कड़ी में गाजीपुर जिले के बिरनो ब्लॉक अंतर्गत बद्धुपुर पोखरा बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय देशभक्तों ने जोरदार जश्न मनाया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

देशभक्ति के नारों से गूंजा बाजार

पूर्व ग्राम प्रधान आकाश राजभर और दिलावलपट्टी के ग्राम प्रधान गुड्डू राजभर के नेतृत्व में आयोजित इस जश्न में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरा बाजार “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर विश्व चैंपियन बनने का उल्लास मनाया।

गाजीपुर के लाल की कप्तानी पर गर्व

इस अवसर पर क्रिकेट प्रशंसक आकाश राजभर ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम है और आगामी वनडे विश्व कप में भी भारत ही चैंपियन बनेगा। उन्होंने देश की चौतरफा प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि आज देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि गाजीपुर की मिट्टी के लाल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का विश्व चैंपियन बनना पूरे जिले के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले का नाम देशभर में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है।

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों ने पूरी टीम और समस्त देशवासियों को इस भव्य जीत की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जश्न के दौरान बाजार के तमाम गणमान्य लोग और क्रिकेट प्रशंसक मौजूद रहे।

मुकेश राजभर | संवाददाता | सब कुछ घर बैठे न्यूज़ |
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)


Post a Comment

0 Comments