मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के सेक्टर पांच से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां एक मकान मालिक द्वारा अपने घर के आगे लगे हरे-भरे पेड़ को अवैध रूप से काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विकास प्राधिकरण के अभियानों को चुनौती सूत्रों के मुताबिक, यह घटना प्रशासन और विकास प्राधिकरण के पर्यावरण संरक्षण अभियानों को सीधे तौर पर चुनौती दे रही है। एक ओर जहां विकास प्राधिकरण शहर को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार पौधरोपण कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग बिना किसी खौफ के हरे पेड़ों पर आरा चला रहे हैं।
अनुमति पर उठे गंभीर सवाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का पूछना है कि क्या मकान मालिक ने इस हरे पेड़ को काटने से पहले वन विभाग या संबंधित प्राधिकरण से कोई कानूनी अनुमति (Permission) ली थी? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कटान के लिए कोई आधिकारिक मंजूरी ली गई थी या नहीं, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।
इस मामले में अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग संबंधित मकान मालिक के खिलाफ क्या विधिक कार्रवाई करता है।
गुलशन गुप्ता | संवाददाता | सब कुछ घर बैठे न्यूज़ |
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
0 Comments