Ticker

8/recent/ticker-posts

गाजीपुर: शेखपुर में 16 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव और आक्रोश

शेखपुर में पसरा मातम, अपनों के बीच बेजान पड़ा रहा 16 साल का 'सुधारन'

शेखपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर (उदउपुर) गांव में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने 16 वर्षीय किशोर सुधारन राजभर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शेखपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है, जहाँ वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल किशोर को मऊ के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हालांकि पुलिस की जल्दबाजी को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई। मृतक अपने चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मातम में डूबा पूरा गाँव, बेबस आँखों में इंसाफ का इंतज़ार

मौके पर पहुँची पुलिस, जाँच में जुटी जंगीपुर थाने की टीम

मुकेश राजभर | संवाददाता | सब कुछ घर बैठे न्यूज़ |
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)

Post a Comment

0 Comments