![]() |
मुरादाबाद। जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दलपतपुर गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक आदमखोर तेंदुए ने घर में सो रहे 5 साल के मासूम मोक्ष पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे को अपने जबड़े में दबोच लिया था और उसे उठाकर जंगल की ओर ले जाने की फिराक में था।
मौत से भिड़ गए माता-पिता अपने जिगर के टुकड़े को मौत के मुँह में देख माता-पिता डरे नहीं, बल्कि अदम्य साहस का परिचय देते हुए सीधे तेंदुए से भिड़ गए। माता-पिता के इस जबरदस्त प्रतिरोध और साहस के आगे आदमखोर तेंदुए को हार माननी पड़ी। तेंदुआ बच्चे को लहूलुहान हालत में छोड़कर वापस जंगल की ओर भाग निकला।
अस्पताल में चल रहा इलाज तेंदुए के इस हमले में मासूम मोक्ष के कान और गर्दन पर गहरे घाव आए हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। इस घटना के बाद से दलपतपुर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
गुलशन गुप्ता | संवाददाता | सब कुछ घर बैठे न्यूज़ |
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)

0 Comments