Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़: चंडौस के रामपुर मोड़ पर टला बड़ा हादसा, मौत के सामने से सुरक्षित निकला मासूम


चंडौस (अलीगढ़)। कस्बा चंडौस के रामपुर मोड़ पर सोमवार को एक साइकिल सवार बच्चा मौत के मुँह से बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, सड़क पार कर रहा बच्चा अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक के सामने आ गया था। ऐन वक्त पर बच्चे ने सूझ-बूझ दिखाते हुए साइकिल छोड़कर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

ट्रक चालक की लापरवाही आई सामने प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चा साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक वाहन को रोक सकता था, लेकिन उसने सतर्कता नहीं दिखाई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने बच्चे को सुरक्षित किनारे किया।

प्रशासन से यातायात सुधार की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर मोड़ पर भारी वाहनों की भारी आवाजाही रहती है, जिससे यहाँ हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था बेहतर करने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

Post a Comment

0 Comments