Ticker

8/recent/ticker-posts

नहल में कल होगा 'नगर संकीर्तन', इस्कॉन मंदिर अतरौली को निमंत्रण

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | अतरौली (अलीगढ़) जनपद अलीगढ़ के ग्राम नहल में कल, 22 मार्च (रविवार) को दोपहर 1:00 बजे से 'नगर संकीर्तन' का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु 'सब कुछ घर बैठे न्यूज़' के माध्यम से स्थानीय थाना अतरौली को लिखित सूचना दे दी गई है।

इस्कॉन मंदिर अतरौली की मंडली का होगा आगमन; 'सब कुछ घर बैठे न्यूज़' की ओर से प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण

प्रशासनिक समन्वय और रूट की जानकारी आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए प्रशासन को कार्यक्रम के समय और मार्ग (रूट) से अवगत करा दिया गया है। संकीर्तन मंडली गाँव के मुख्य मार्गों, श्री शिव दुर्गा मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर (चौ. मुरारी सिंह जी के यहाँ) से होकर गुजरेगी।

इस्कॉन मंदिर अतरौली को निमंत्रण इससे पूर्व, शनिवार को ग्राम नहल की ओर से केशव चौधरी ने इस्कॉन (ISKCON) मंदिर अतरौली पहुँचकर संकीर्तन मंडली को निमंत्रण पत्र सौंपा। इस्कॉन की टीम ने रविवार दोपहर 1:00 बजे ग्राम नहल पहुँचकर हरि नाम संकीर्तन करने की सहमति दी है। ग्रामवासियों द्वारा संकीर्तन मंडली के स्वागत की सामान्य तैयारियाँ की गई हैं।

Post a Comment

0 Comments