Ticker

8/recent/ticker-posts

खोड़ा: नवरात्रि में योगी सरकार के आदेशों की अनदेखी; राष्ट्रीय हनुमान दल ने जताई कड़ी आपत्ति

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | खोड़ा (गाजियाबाद) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के पावन पर्व पर स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि मंदिरों के 500 मीटर के दायरे में मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी और खुले में बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। लेकिन गाजियाबाद के खोड़ा नगर क्षेत्र में इन आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और पहचान छिपाकर व्यापार राष्ट्रीय हनुमान दल गाजियाबाद महानगर की खोड़ा इकाई ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। संगठन महामंत्री शिवम चौहान के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने पाया कि कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदू नामों से बोर्ड लगाकर खुलेआम मीट का व्यापार कर रहे हैं, जिससे न केवल शासन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि सनातन धर्म प्रेमियों की भावनाओं को भी ठेस पहुँच रही है।

युवा शक्ति ने दिखाया दम संगठन महामंत्री शिवम चौहान के साथ जागे गुर्जर, पीयूष चौधरी, वंश चौधरी, जस माथुर, हिमांशु जी, जॉय मठपाल, माधव जी और करण जाटव सहित सभी सनातन रक्षक भाइयों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए इन अवैध बोर्डों को हटाने का कार्य किया। टीम ने चेतावनी दी है कि यदि नवरात्रि के दौरान नियमों का पालन नहीं हुआ, तो संगठन प्रशासन के साथ मिलकर और भी सख्त कदम उठाएगा।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल? मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद खोड़ा में इस तरह की गतिविधियों का चलना स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है। राष्ट्रीय हनुमान दल ने सभी सनातनियों से अपील की है कि वे अपनी धार्मिक मान्यताओं के प्रति सजग रहें।

Post a Comment

0 Comments