ईमेल के जरिए दी गई चुनौती; बॉम्ब निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर, परिसर को कराया गया खाली
मुंबई। आज सुबह मुंबई स्थित विधान भवन (महाराष्ट्र विधानसभा) को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ऐसे समय में आई है जब वहां बजट सत्र (Budget Session) चल रहा है और परिसर में मंत्रियों व विधायकों की भारी भीड़ मौजूद है।
सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने पूरे परिसर को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है। विधान भवन में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया है। बॉम्ब शोधक एवं निरोधक दस्ता (BDDS) और श्वान पथक (Dog Squad) की टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं।
सूत्रों के हवाले से जानकारी
खबर है कि यह ईमेल सुबह करीब 6:57 बजे आधिकारिक आईडी पर प्राप्त हुआ था। ईमेल में न केवल विधान भवन, बल्कि शेयर मार्केट, मेट्रो और हाई कोर्ट जैसी जगहों का भी जिक्र होने की चर्चा है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शुरुआती जानकारी के आधार पर इसे 'फेक' (Hoax) बताया है, फिर भी पुलिस कोई जोखिम नहीं ले रही है।
0 Comments