Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़: बेटी की शादी रुकवाने का दबाव; पड़ोसी ने पिता पर किया हमला, सिर पर ईंट मारकर किया लहूलुहान

रोरावर/नीबरी, अलीगढ़ (31 मार्च 2026): थाना रोरावर क्षेत्र के नीबरी गांव में शादी के रिश्ते को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर अपनी बेटी का रिश्ता न करने का दबाव बनाया और बात न मानने पर सिर पर ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

रिश्ता तोड़ने के दबाव में हुई मारपीट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीबरी निवासी एक व्यक्ति ने पूर्व में अपनी बेटी का रिश्ता कहीं तय किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह रिश्ता टूट गया। इसके बाद पड़ोसी यासीन ने उसी जगह अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया। यह बात पहले पक्ष को नागवार गुजरी। आरोप है कि पड़ोसी ने यासीन पर दबाव बनाया कि "जब मैंने वहां से रिश्ता तोड़ दिया है, तो तुम भी अपनी बेटी की शादी वहां मत करो।"

कहासुनी के बाद ईंट से हमला

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान विपक्षी ने यासीन के सिर पर ईंट से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

पुलिस में दी गई तहरीर

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल यासीन ने तत्काल थाना रोरावर पहुंचकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments