Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़: लोधा में सजी 'शिक्षा चौपाल'; पुरानी संस्कृति के जरिए ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक


लोधा, अलीगढ़ (31 मार्च 2026): प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा का स्तर सुधारने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 'शिक्षा चौपाल' का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कस्वा लोधा के प्राथमिक विद्यालय में भव्य शिक्षा चौपाल आयोजित की गई, जहाँ अभिभावकों और ग्रामीणों का सम्मान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

मंच पर आकर्षण का केंद्र रहा 10 वर्षीय नन्हा अतिथि

कार्यक्रम के दौरान एक अनूठा नजारा देखने को मिला, जब मंच पर शिक्षा विभाग के दिग्गज अधिकारियों के साथ 10 वर्षीय प्रधान पुत्र कुंज प्रताप सिंह मंचासीन रहे। मुख्य अतिथियों में अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, SRG अनिल राघव, ARP भुवनेश शर्मा और अजीत आर्या ने नन्हे कुंज प्रताप का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।

स्मार्ट क्लास और फ्री सुविधाओं की दी जानकारी

ARP भुवनेश शर्मा ने चौपाल की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा:

"हमारी चौपाल का उद्देश्य सफल रहा है। शासन द्वारा स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, ड्रेस, बैग और किताबें सब मुफ्त दी जा रही हैं। इन योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।"

पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित करने का प्रयास

SRG अनिल राघव ने चौपाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौपाल हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रही है, जहाँ बड़े-बुजुर्ग विचार-विमर्श करते थे। उन्होंने कहा:

"शिक्षा वह प्रकाश है जो हमें अंधविश्वास से निकालकर विश्वास की ओर ले जाती है। बेसिक शिक्षा विभाग ग्रामीण परिवेश से जुड़ा है और इस चौपाल के जरिए हम अपनी उसी पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित कर रहे हैं।"

उपस्थित गणमान्य: इस कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा, श्याम बाबू, शरद सिंह, नाजमा फारूकी, चित्रा, रेखा कुमारी, गुंजन, नवशेक जादौन सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments