लक्ष्मणगढ़। स्वर्गीय पंडित नटवरलाल जोशी की स्मृति में भारत सरकार के केंद्रीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से श्री शंकराचार्य अभिनव शिक्षण समिति द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान प्रणाली आधारित कार्यशाला के अंतर्गत ज्योतिष-पौरोहित्य एवं पारंपरिक पंचांग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को आचार्य डॉ महेंद्र जोशी ने योग,करण, नक्षत्र के विषय में जानकारी दी।
यहां केसरीनंदन हनुमान मंदिर में आयोजित शिविर में बलराम शर्मा ने पंचांग के आधार पर पशुधन एवं वाहन से संबंधित मुहूर्त के बारे में बताया। इसके अलावा पंडित गोवर्धन नवांक नक्षत्र की गणना तथा ग्रहों की डिग्री के विषय में उपस्थित लोगों से रूबरू हुए। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद मिश्र , मुरारीलाल मिश्र, पंडित गोवर्धन, बलराम शर्मा, सुभाष जोशी और पुरुषोत्तम मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments