Ticker

8/recent/ticker-posts

लक्ष्मणगढ़: दीपोत्सव और रंगोली से होगा हिंदू नव वर्ष का स्वागत।

लक्ष्मणगढ़।
रविवार को सेन मंदिर परिसर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की बैठक संरक्षक रामनिवास शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 18 मार्च को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे रघुनाथ जी के बड़ा मंदिर में महंत अशोक दास महाराज के सानिध्य में 1100 दीपक जलाकर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। वहीं नव वर्ष की सुबह नगर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाकर नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। ट्रस्ट ने नागरिकों से भी घरों व मंदिरों में दीपक जलाकर और रंगोली बनाकर नव वर्ष मनाने की अपील की।इसके अलावा 27 मार्च को रामनवमी पर निकलने वाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का लाल कुआं के पास पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। बैठक में बैंक कर्मी विजय रिंगसिया और शिक्षक महेंद्र कुमार सैनी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान कार्यक्रम तथा सालासर पदयात्रियों की सेवा के लिए शिविर लगाने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर रामनिवास शर्मा, सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, गिरधरलाल जाजोदिया, राजेंद्र कुमार शर्मा, कमल कुमावत, पवन कस्वा, महेंद्र घासोलिया, सुनील माली, शशि प्रकाश कुमावत, महेश कुमावत सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments