सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | अलीगढ़ (रोरावर) अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के भीमपुर (इब्राहीमपुर) में मिठाई की एक दुकान पर हुआ मामूली विवाद अब पुलिस प्रशासन के दहलीज तक पहुँच गया है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला? शिकायत के अनुसार, 18 फरवरी को मादर खेड़ा निवासी राजकुमार, सत्यवीर और सतेन्द्र सिंह की दुकान पर मिठाई लेने आया था। दुकानदार ने मिठाई तैयार कर राजकुमार को फोन किया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह नहीं पहुँचा। मजबूरन दुकानदार ने वह मिठाई दूसरे ग्राहकों को बेच दी। जब राजकुमार वापस आया, तो वह आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने दुकानदारों को एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की सीधी धमकी दी।
"राजकुमार पहले भी एससी/एसटी एक्ट की धमकी देकर कई लोगों से अवैध वसूली कर चुका है। हम निर्दोषों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।" — कृष्णा ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष (भाकियू भानु)
पुलिस का आश्वासन: मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने क्षेत्राधिकारी प्रथम (CO 1st) को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अगर एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजी जाएगी।
मौजूद रहे प्रमुख लोग: इस दौरान तहसील प्रभारी नरेंद्र बघेल (मोदी), जिला सचिव शालू पंडित, जिला उपाध्यक्ष गौरव बघेल, धर्मेंद्र ठाकुर, पंकज सिंह, शमशेर खां, बंटी, सूरजपाल और अर्जुन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments