Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़: गौशाला के बाहर जमकर पथराव और मारपीट, पुलिस की ढिलाई ने बुलंद किए दबंगों के हौसले!

अलीगढ़ (29 मार्च 2026): थाना रोरावर क्षेत्र के नादा बाजीदपुर स्थित गौशाला के बाहर रविवार शाम करीब पौने सात बजे दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर हुई मारपीट और पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर जुटी भारी भीड़।

बाजार जा रहे युवकों पर हमला, गांव वाले दौड़े

जानकारी के अनुसार, लोधा के गांव केशों पुर जोफरी निवासी सुनील और विवेक बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी गौशाला के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। जब हमले की खबर गांव केशों पुर जोफरी पहुँची, तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने लगे, लेकिन एक युवक को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुई बाइक

पुलिस की अनदेखी पड़ी भारी!

इस पूरी घटना के पीछे पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी इन्हीं पक्षों के बीच झगड़ा और पथराव हुआ था, जिसकी शिकायत थाना रोरावर में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई न किए जाने के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और रविवार को यह बड़ा बवाल हो गया।

घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी

सूचना पर पहुँची पुलिस को मौके पर तीन घायल मिले—सुनील, विवेक (निवासी केशों पुर जोफरी) और शिवा (निवासी इंदिरा नगर, देहलीगेट)। तीनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है।

विभागीय बयान: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पंवार ने बताया कि शुक्रवार की घटना लोधा क्षेत्र की थी। रविवार को हुई इस मारपीट और पथराव की घटना की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धनेश रावत | संवाददाता | सब कुछ घर बैठे न्यूज़ |
लोधा, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)

Post a Comment

0 Comments