Ticker

8/recent/ticker-posts

भारत की सैन्य शक्ति में जुड़ेगी 'क्वांटम' ताकत: नई दिल्ली में रक्षा विशेषज्ञों ने भविष्य के युद्ध कौशल पर किया मंथन

नई दिल्ली: भारतीय रक्षा बलों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (HQ IDS) ने नई दिल्ली में 'नीश टेक्नोलॉजी नेक्सस' (NTN) सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का मुख्य विषय 'कॉग्निटिव स्पेक्ट्रम ऑपरेशंस और क्वांटम टेक्नोलॉजीज' रहा।

एकीकृत रक्षा स्टाफ ने आयोजित किया दूसरा 'नीश टेक्नोलॉजी नेक्सस' सेमिनार; सुरक्षित संचार और AI पर रहा जोर

सेमीनार को संबोधित करते हुए एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि आने वाले समय में युद्ध केवल ज़मीन या आसमान में नहीं, बल्कि 'इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम' और 'क्वांटम' की दुनिया में भी लड़े जाएंगे। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के इस्तेमाल पर जोर देते हुए बताया कि कैसे ये तकनीकें हमारी सेना की संचार व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और मज़बूत बना सकती हैं।

रक्षा विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स और वैज्ञानिकों ने मिलकर चर्चा की कि कैसे भारत इन विशिष्ट क्षेत्रों में खुद की तकनीक विकसित कर सकता है। क्वांटम टेक्नोलॉजी की मदद से सेना का संदेश और डेटा इतना सुरक्षित हो जाएगा कि उसे हैक करना नामुमकिन होगा भविष्य के नेविगेशन सिस्टम और आधुनिक हथियारों में क्वांटम सेंसिंग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Post a Comment

0 Comments