Ticker

8/recent/ticker-posts

आगरा: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले नगर निगम अलर्ट; दिन भर चला सफाई अभियान, जानें क्या है CM का पूरा शेड्यूल

आगरा | शनिवार, 07 मार्च 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार, 6 मार्च को दिन भर नगर निगम की टीमों ने शहर के विभिन्न रूटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया।

CM का शेड्यूल:

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। वे आगरा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल (Yatharth Hospital) का उद्घाटन करेंगे। वे शहर के प्रबुद्ध वर्ग (डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक आदि) को संबोधित करेंगे।आगरा के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री मथुरा के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन और पूजन करेंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा:

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए आगरा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। विशेष रूप से एमजी रोड और प्रबुद्ध सम्मेलन स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

नगर निगम की दिन भर की तैयारी:

कल (शुक्रवार) दिन भर नगर निगम के कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों से मलबा हटाया, डिवाइडरों की धुलाई की और चूना छिड़काव कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर को व्यवस्थित करने में निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। हमारे पास मौजूद वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़कों और डिवाइडरों को चकाचक किया गया है।


वीडियो एवं ग्राउंड रिपोर्ट:  (तरुण गिरि, सब कुछ घर बैठे न्यूज़ द्वारा संकलित)।
शेड्यूल जानकारी: विभिन्न आधिकारिक सोशल मीडिया स्रोतों के आधार पर।

Post a Comment

0 Comments