फतेहपुर (06/04/2026)। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज दिनांक 6 अप्रैल को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी शाह आलम ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर खतौली कस्बा इंचार्ज तेजवीर सिंह एवं डॉ. वसीम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का सम्मान पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने अपने संबोधन में संगठन की कार्यशैली पर जोर देते हुए कहा,
“संगठन में संख्या नहीं, बल्कि सक्रिय और समर्पित पत्रकारों की आवश्यकता होती है। 2000 निष्क्रिय लोगों से बेहतर 20 कर्मठ पत्रकार होते हैं।”
उन्होंने कुछ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि संगठन को परिवार की तरह समझकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोनू कुमार ने संगठन की एकता और मजबूती पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रईस अल्वी ने पत्रकारों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता की गरिमा और जिम्मेदारी पर अपने विचार साझा किए अंत में संगठन की राष्ट्रीय कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह घोषणा की गई कि अब हर 15 दिन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोनू कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रईस अल्वी, राष्ट्रीय सचिव शीबा खान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नितिन शर्मा, अध्यक्ष जितेंद्र राठी, प्रिंस सफीक राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे
0 Comments