कटनी, मध्य प्रदेश (02/04/2026): देश की एकता के सूत्रधार लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 'एकता रथ यात्रा' का कटनी नगर में भव्य आगमन हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक बंधुओं और सर्व समाज द्वारा इस यात्रा का आत्मीय और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
ऐतिहासिक स्वर्ण सामग्री के हुए दर्शन
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण सरदार पटेल जी को राजघराने से भेंट की गई वे वस्तुएं रहीं, जिन्हें अब 'राष्ट्रीय संपत्ति' घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं ने रथ पर रखी निम्नलिखित सामग्रियों के दर्शन किए: 3 किलो सोने से बना अशोक स्तंभ, स्वर्ण चरण पादुका, पेटी और जल पात्र (लोटा), चांदी के पात्र एवं अन्य ऐतिहासिक सामग्री
कुर्मी क्षत्रिय समाज के लिए यह गर्व का विषय है कि भारत सरकार ने इन बहुमूल्य राष्ट्रीय धरोहरों को सामाजिक संगठन के माध्यम से जनता के दर्शनार्थ उपलब्ध कराया है।
नगर भ्रमण और प्रस्थान
एकता यात्रा का काफिला चांडक चौक, घंटाघर, हीरागंज, बरही रोड, स्टेशन चौराहा, सुभाष चौक, मिशन चौक और कलेक्टर ऑफिस से होता हुआ स्लिमनाबाद पहुंचा, जहाँ से इसे जबलपुर के लिए प्रस्थान कराया गया।
प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस एकता यात्रा में जिला अध्यक्ष ऋषि राम पटेल, क्रांतिकारी नेता बिंदेश्वरी पटेल, किसान नेता चेतू भाई पटेल, एचपी पटेल, युवा अध्यक्ष संतराम पटेल सहित प्रतिमा पटेल, संतोष पटेल, अर्जुन पटेल, बृजभान पटेल, डॉ. प्रदीप पटेल, डॉ. बीके पटेल, जगदीश पटेल, एडवोकेट राजेंद्र पटेल, डॉ. सुनील पटेल, टंटा राम पटेल और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु सहभागी बने।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments