भगतनगला/लोधा (02/04/2026): अलीगढ़ जनपद के लोधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भगतनगला निवासी विवेक शर्मा का पीसीएस (PCS) परीक्षा में चयन होने के बाद समूचे क्षेत्र और परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बृहस्पतिवार को नवनियुक्त नायब तहसीलदार विवेक शर्मा के अपने पैतृक निवास पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया।
7 वर्षों की कड़ी मेहनत और युवाओं को संदेश
अपनी सफलता का श्रेय निरंतर परिश्रम को देते हुए विवेक शर्मा ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें लगभग 7 वर्षों तक कठिन संघर्ष और मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि "मन लगाकर पढ़ाई करें और पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करें, तो कोई भी मुकाम हासिल करना असंभव नहीं है।"
सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना
इसी क्रम में भरतरी गांव निवासी विपिन शर्मा व प्रवेन्द्र शर्मा ने विवेक शर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने नवनियुक्त नायब तहसीलदार को अंग वस्त्र भेंट कर और फूल-मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
इन प्रमुख जनों की रही उपस्थिति
इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य रूप से: हरेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, विष्णु शर्मा, गणेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उपस्थित रहे।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments