Ticker

8/recent/ticker-posts

लोधा: हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन; भाकियू (भानू) जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने किया शुभारंभ

भीमपुर/अलीगढ़ (02/04/2026): अलीगढ़ जनपद के लोधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीमपुर (इब्राहीमपुर) गौड़ा रोड पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

भक्ति और श्रद्धा के साथ शुभारंभ

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने हनुमान जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "धार्मिक आयोजनों से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होते रहने चाहिए।"

जिला सचिव कुलदीप वशिष्ठ ने हनुमान जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे श्रीराम के परम भक्त और आदर्श सेवक थे, जिनका संपूर्ण जीवन भक्ति और आज्ञाकारिता का प्रतीक है।

इन प्रमुख जनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष शिवा ठाकुर, राजू ठाकुर (कानऊ), जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पवन कुमार दक्ष, शैलेश गौतम, विजय भदौरिया, नरेंद्र बघेल (मोदी), गौरव बघेल, पुरुषोत्तम सिंह, विकास ठाकुर, विजय सिंह, जतिन ठाकुर, अमित सिंह, कालू ठाकुर, दुष्यंत सिंह, छोटू ठाकुर, उदित ठाकुर, प्रेमवीर सिंह, प्रवेश ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, सत्यवीर सिंह, मयंक, रोहन, विशाल, कुनाल, गौरी आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments