लोधा:
थाना गोंडा के अंतर्गत ग्राम हीरपुर हुसैनपुर निवासी शैलेश चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र कृष्णकांत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व कृष्णकांत अपनी बड़ी बहन हर्षिता चौधरी को लोधा स्थित राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी छोड़ने आया था। बहन को यूनिवर्सिटी में छोड़ने के बाद वह कस्बे के सनसेट कैफे गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा।हैरानी की बात यह है कि कृष्णकांत अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर गायब हुआ है। परिजनों ने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ उसकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेटे के घर न लौटने से परेशान पिता ने अंततः थाना लोधा में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है।
0 Comments