दादरी में मुकदमा दर्ज होने के बाद लोधा में स्थानांतरण*लोधा:जिला मैनपुरी के गांव दुधौना निवासी सचिन तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी ग्रेटर नोएडा में रहता है 31 मार्च की रात करीब ग्यारह बजे मैनपुरी से आकर खेरेश्वर चौराहा ढाई बजे उतरकर नोएडा के लिए बस का इंतजार कर रहा था करीब साढे तीन बजे दादरी के लिए बस में बैठ गया पास में ही अपरचित व्यक्ति भी बैठ गया उस व्यक्ति ने नशीला बिस्किट व पानी पिला दिया और बेहोश हो जाने पर 31 हजार नगद,एक सोने की चैन,दो अंगूठी,मोबाइल,तीन क्रेडिट कार्ड,एटीएम,कपड़े आदि सामान ले गया बस चालक ने सचिन को बेहोशी की हालत में दादरी पुलिस को सोंप दिया फिर पुलिस ने सीएसी में भर्ती कराया सूचना पर स्वजन पहुंच गये उन्होंने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया 2 अप्रैल को होश आया और बाद में पता चला कि एसबीआई खाते से 85 हजार यूपीआई के माध्यम से भी रकम ट्रांस्फर की गई पीड़ित ने दादरी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था जो लोधा में ट्रांस्फर किया गया है।
0 Comments