बिरनो, गाजीपुर: स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के भड़सर स्थित माता सहदेई कुंवर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय का 25वां वार्षिक उत्सव (सिल्वर जुबली) और कक्षा 8 की छात्राओं का विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की भावुक विदाई ने उपस्थित सभी लोगों की आँखें नम कर दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर रमेश सिंह पप्पू (पूर्व प्रत्याशी, भाजपा जंगीपुर) और विशिष्ट अतिथि कुंती तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और दहेज प्रथा पर आधारित एक मार्मिक नाटक प्रस्तुत कर समाज को कड़ा संदेश दिया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह था जब कक्षा 8 की छात्राओं ने अपना विदाई गीत प्रस्तुत किया।
शिक्षा की अलख जगा रहा विद्यालय
मुख्य अतिथि कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने अपने संबोधन में कहा कि 25 वर्षों का गौरवमयी सफर तय करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने विद्यालय द्वारा क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने की सराहना की और सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद यादव और संचालन प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर परमेश खरवार, दिनेश गौड़, विजय सिंह, मोहन पाल, राकेश यादव, सोनू खरवार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में संयोजक आचार्य राकेश यादव और विवेक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments