अलीगढ़ (दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार): थाना रोरावर क्षेत्र की एक कॉलोनी में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे तीन अज्ञात युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी एक सरकारी कर्मचारी ने बताया कि देर रात आए तीन अज्ञात युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी एक गोली उनके घर की छत की बालकनी की दीवार में जा लगी। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित के अनुसार, पास के ही एक मकान में इन बाहरी युवकों का अक्सर आना-जाना लगा रहता है।
घटना के बाद पीड़ित थाने पहुँचा था, जहाँ पहले पुलिस के रवैये को लेकर असंतोष की स्थिति बनी थी। हालांकि, 'सब कुछ घर बैठे न्यूज़' के संवाददाता धनेश रावत द्वारा संपर्क करने पर थाना प्रभारी सुबोध कुमार पवार ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि वादी (पीड़ित) को थाने बुलाया गया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments