Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़: बाइक टकराने के विवाद में दुकानदार को घेरकर पीटा, तमंचे की बट मारकर किया घायल

अलीगढ़ : थाना रोरावर के नीबरी निवासी साजिद, जो कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं, उनके साथ शनिवार रात मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बाइक टकराने को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद सब अपने घर चले गए थे। शनिवार रात करीब आठ बजे जब साजिद दुकान से घर लौट रहे थे, तभी 10 से 15 युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।

आरोपियों ने साजिद के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया और मौके से भाग गए। रात्रि में ही पुलिस ने घायल का उपचार कराया। इस मामले में पीड़ित ने रविवार को एक नामजद और 10-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसे तहरीर की रसीद नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पवार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments