गाज़ीपुर (02/04/2026): जनपद के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुधवार को एक विशेष अभियान का आगाज़ किया गया। गाज़ीपुर में आयुष्मान भारत योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जे. एन. सिंह एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. मुंशी लाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से प्रचार वाहन को रवाना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है।
सभी तहसीलों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचेगा रथ
यह विशेष प्रचार वाहन जनपद की सभी तहसीलों के प्रमुख बाजारों, चौराहों और 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर लोगों को योजनाओं की बारीकियां समझाएगा और पात्र लाभार्थियों को जागरूक करेगा। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments