Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़: तीन बच्चों का 'एडवेंचर' या शैतानी दिमाग? खेलते-खेलते पहुँच गए दिल्ली का लाल किला; पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण

लोधा/अलीगढ़ (04/04/2026): थाना रोरावर के नीबरी निवासी तीन बच्चों—वारिस उर्फ बादशाह, आकिब उर्फ कलुआ और मुवीन—के लापता होने का मामला आखिरकार सुखद मोड़ पर समाप्त हुआ। मंगलवार से गायब ये तीनों बच्चे खुद ही दिल्ली घूमकर वापस अलीगढ़ लौट आए हैं, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ऐसे बनाई दिल्ली की योजना

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे मंगलवार को खेलते समय घर से लापता हो गए थे। इनमें से एक बच्चा पढ़ा-लिखा था, जिसने अपनी पढ़ाई का 'फायदा' उठाते हुए स्टेशन पर ट्रेन का जनरल डिब्बा पहचाना और तीनों उसमें सवार होकर दिल्ली पहुँच गए। दिल्ली पहुँचकर बच्चों ने लाल किला देखा और जमकर सैर-सपाटा किया। भूख लगने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें खाना भी खिलाया।

परिजनों ने स्टेशन पर ही दबोचा

परिजनों ने बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी और उनकी तलाश में जुटे थे। गुरुवार रात जैसे ही तीनों बच्चे दिल्ली से अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से उतरे, वहाँ मौजूद परिजनों ने उन्हें पहचान लिया और अपने गले लगा लिया।

कानूनी प्रक्रिया और डॉक्टरी जाँच

परिजनों ने शुक्रवार को बच्चों को थाना रोरावर पहुँचाया, जहाँ पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत तीनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार, शनिवार को इन बच्चों को न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया जाएगा।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments