सुलतानपुर/गाजीपुर (02/04/2026): लखनऊ से गाजीपुर की ओर जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 309 के पास बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, जिसके तुरंत बाद ट्रक के इंजन में भीषण आग लग गई।
टायर फटने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक चंद्रदेव उपाध्याय (निवासी बड़गाहन, थाना सहजनवा, जिला गोरखपुर) बिहार से बालू लादकर गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक की टंकी लीक हो गई और इंजन ने आग पकड़ ली।
चालक की सूझबूझ और रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान ट्रक करीब एक घंटे तक धधकता रहा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे रेस्क्यू टीम ने सुचारू कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
0 Comments