दो मिनट का मौन और भावुक माहौल
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान पूरा वातावरण गमगीन हो गया। फतेहपुर से चौधरी राजेश यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा) अपनी टीम के साथ उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
सरल और सौम्य व्यक्तित्व को किया याद
सभा को संबोधित करते हुए चौधरी राजेश यादव ने कहा कि डॉ. चंद्रभवन यादव जी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सौम्य और मिलनसार था। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को सदैव प्राथमिकता दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
इन प्रमुख जनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर वरुण यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी), देवराज यादव (प्रदेश अध्यक्ष), यशवंत यादव (सभासद खागा), हरिओम प्रधान, अभिलाष यादव, ऋषि यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, धीर सिंह यादव (मीडिया प्रभारी), बबेरू नगर अध्यक्ष अशोक (मुन्ना भैया), आलोक (प्रधान बिगहना), रामरतन यादव, सामवेद (मीडिया प्रभारी बांदा) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments