आगरा (02/04/2026): ताजनगरी में आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में राजपुर चुंगी स्थित गोस्वामी मार्केट में सेवा और भक्ति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहाँ भीषण गर्मी के बीच 'गुप्त सेवकों' द्वारा विशाल शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी में ठंडे शरबत से मिली राहत
चिलचिलाती धूप और गर्मी को देखते हुए गोस्वामी मार्केट में राहगीरों और भक्तों को ठंडा-ठंडा आम (मैंगो) और गुलाब का शरबत वितरित किया गया। सेवादारों ने निस्वार्थ भाव से घंटों तक लोगों की प्यास बुझाई और इसे बजरंगबली के 'प्रसाद' के रूप में वितरित किया।
नन्हे हाथों ने पेश की सेवा की मिसाल
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 'नन्हे सेवादार' रहे। इन बच्चों ने भीषण गर्मी की परवाह किए बिना बड़े ही उत्साह के साथ कमान संभाली। 'जय हनुमान' के जयकारों के साथ बच्चों की टोली ने न केवल शरबत वितरण में मदद की, बल्कि पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों के इस सेवा भाव और संस्कारों को देखकर वहां मौजूद हर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गया।
भजन की धुनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
शिविर के दौरान हनुमान जी के मधुर भजनों का भी आयोजन किया गया, जिसका भक्तों ने भरपूर लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं का कहना था कि चिलचिलाती धूप में शरबत के रूप में मिल रहे इस प्रसाद ने न केवल तन को ठंडक दी, बल्कि मन को भी सुकून पहुँचाया।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

0 Comments