Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़: सोशल मीडिया पर वायरल 'फायरिंग' वीडियो की पुलिस ने खोली पोल; खिलौना बंदूक से निकला शोर, 2 साल पुराना है मामला

अलीगढ़ (02/04/2026): सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद थाना बन्नादेवी पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामले की हकीकत सामने ला दी है। पुलिस जांच में यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक और पुराना पाया गया है।

जांच में हुआ खुलासा: पिस्टल नहीं 'टॉय गन' थी

थाना बन्नादेवी पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि यह वीडियो लगभग 2 साल पुराना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वीडियो में जिस पिस्टल से फायरिंग होती दिख रही है, वह वास्तविक हथियार नहीं बल्कि आवाज करने वाली नकली 'टॉय गन' (खिलौना बंदूक) थी।

परिजनों को चेतावनी और पुलिस की अपील

इस मामले में पुलिस ने युवक के माता-पिता को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी है और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से बचने की हिदायत दी। अलीगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि: किसी भी भ्रामक, पुरानी या अपुष्ट वीडियो/सूचना को बिना सत्यापन के साझा न करें। सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट से बचें जिससे अनावश्यक भय या भ्रम की स्थिति पैदा हो।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments