मथुरा (दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार): मथुरा जनपद के ग्राम छरोरा में स्थित पुराने पोखर तालाब को साफ और स्वच्छ बनाने का कार्य नगर निगम पार्षद के निर्देश पर युद्धस्तर पर चल रहा है। इस कार्य के लिए विशेष रूप से वृंदावन से सफाई कर्मचारियों की टीम को बुलाया गया है। रविवार को मशीनों की सहायता से तालाब का गंदा पानी निकालकर पास के बड़े नाले में प्रवाहित किया गया।
लंबे समय से इस तालाब में घरों का दूषित पानी जमा होने के कारण क्षेत्र में भारी दुर्गंध और जलभराव की समस्या बनी हुई थी। पानी निकासी के पश्चात अब जेसीबी मशीनों की मदद से तालाब की जमीन को साफ करने और उसे समतल (कम्पैक्ट) करने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने स्वच्छता की इस पहल की सराहना की है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कुछ लोगों ने भविष्य में ऐसे जल स्रोतों के उचित संरक्षण की मांग भी की है।
0 Comments