लोधा, अलीगढ़ (05/04/2026): लोधा मंडल अध्यक्ष हरकेश शर्मा के पिता अनीश कुमार शर्मा को सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने पर रविवार को एक भव्य विदाई समारोह आयोजित कर विदा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय से लेकर उनके निज निवास गांव अमरपुर नहरा तक भारी संख्या में भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
एमएलसी और पूर्व मेयर सहित कई दिग्गज रहे मौजूद
विदाई समारोह में मुख्य रूप से आगरा खंड स्नातक एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) और पूर्व मेयर शकुंतला भारती उपस्थित रहीं। इसके अलावा मुकेश लोधी (जिला महामंत्री), गौरव शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), जंगजीत फौजी (सदस्य जिला पंचायत), मुकुल वासिष्ठ (मंडल अध्यक्ष जवा), शिव नारायण शर्मा और ठाकुर सल्याराज सिंह सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानाचार्य जी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
गांव तक उमड़ा जनसैलाब
प्रधानाचार्य अनीश कुमार शर्मा का उनके गांव अमरपुर नहरा पहुँचने पर ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। इस दौरान सुमित कुमार सिंह, अन्नू राणा, गोलू राणा, कुलदीप सिंह, सोनू शर्मा, प्रेम शर्मा, सूरज तोमर और कई ग्राम प्रधानों (अमित प्रधान, हरीश प्रधान, विशाल प्रधान) सहित समस्त मित्रगण और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments