लक्ष्मणगढ़। हाल ही में घोषित केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (CTET) का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें सम्पूर्ण भारत में परीक्षा परिणाम मात्र 18 प्रतिशत रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बीनू शेखावत ने बताया कि इस घोषित परीक्षा परिणाम में श्री नथमल तोदी बी. एड कॉलेज से वर्तमान में अध्ययनरत 5 विद्यार्थियों ने तथा गत वर्ष पास हुए विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। जिसमें बी. एड. प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रा हिमांशु कुमारी, सुमन कुमारी तथा बी. एड. चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत रेखा दईया, आस्था व सुलोचना कुमारी शामिल है। इससे पूर्व 2025 में आयोजित 'राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2025) में भी इस बी. एड. महाविद्यालय में अध्ययन के दौरान ही 43 विद्यार्थियों पात्रता हासिल करने में सफल हुए थे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बीनू शेखावत ने बताया कि इस महाविद्यालय में बी. एड. पाठ्यक्रम के साथ ही प्रथम श्रेणी शिक्षक, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, तृतीय श्रेणी शिक्षक नर्ती परीक्षा व REET, CTET जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवायी जाती है। इसी कारण महाविद्यालय से कई विद्यार्थी लगातार सरकारी सेवाओं में चयनित होते रहे हैं।
0 Comments