लक्ष्मणगढ़। स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 18वें रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिकों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इनके संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन प्राचार्य डॉ. नाथावत ने बताया कि यह शिविर संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल (जयपुर), महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों, एनसीसी और रेंजर-रोवर्स के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। शिविर के दौरान कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सफल आयोजन में रहा इनका विशेष योगदान शिविर को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद शर्मा व घनश्याम वर्मा, एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. नरेश कुमार वर्मा और रेंजर-रोवर्स अधिकारी डॉ. जितेन्द्र काटिया सहित समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल के शिविर प्रभारी सुखबीर सिंह भाटी ने प्राचार्य, सचिव आशकरण शर्मा और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
अनुराग काछवाल | संवाददाता | सब कुछ घर बैठे न्यूज़ |
लक्ष्मणगढ़, सीकर (राजस्थान)
लक्ष्मणगढ़, सीकर (राजस्थान)
0 Comments