फिरोजाबाद (30 मार्च 2026): जनपद फिरोजाबाद के थाना उत्तर के कायाकल्प का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। सदर विधायक मनीष असीजा के 5 वर्षों के अथक प्रयासों और निरंतर पैरवी के बाद, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने थाना उत्तर के नवीन अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु 901.62 लाख रुपये की भारी-भरकम धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
9 करोड़ का बजट: 4.50 करोड़ की प्रथम किस्त जारी
सरकार ने परियोजना की कुल लागत ₹901.62 लाख के सापेक्ष 4 करोड़ 50 लाख 81 हजार रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी है। थाना उत्तर के पुराने और जीर्ण-शीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद खाली हुई भूमि पर अब एक भव्य और हाई-टेक पुलिस प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा।
विधायक मनीष असीजा वर्ष 2021 से ही इस प्रोजेक्ट के लिए शासन और विधानसभा में डटे हुए थे। उनकी मेहनत का परिणाम है कि: डिजाइन में बदलाव: पहले प्रस्तावित G+2 (3 मंजिल) स्ट्रक्चर के स्थान पर अब G+5 (6 मंजिला) भव्य भवन बनेगा, रिवाइज्ड एस्टीमेट: पीडब्ल्यूडी की दरों में परिवर्तन के कारण उन्होंने दोबारा शासन से संशोधित बजट पास कराया।, कैबिनेट से मंजूरी: नए डिजाइन को कैबिनेट से पास कराने के लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की।
जल्द ही फिरोजाबाद की जनता को थाना रामगढ़ और थाना दक्षिण की तरह ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 6 मंजिला थाना उत्तर भवन की सुविधा मिलेगी। विधायक मनीष असीजा ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
0 Comments