सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | फतेहपुर सनातन नव वर्ष एवं पावन चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर आज श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कॉलोनी स्थित शक्ति केंद्र शिव मंदिर में भव्य नव वर्ष मिलन समारोह एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा के इस संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विनायक एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी शामिल हुए। ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी सोनी श्रीवास्तव ने महिला शक्ति का पटका एवं हनुमान चालीसा भेंट कर अभिनंदन किया, वहीं पुरुष अतिथियों का स्वागत अंशू सिंह, शशांक मिश्रा, देवांश शुक्ला एवं संदीप श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर किया गया।
संगीतमय चालीसा पाठ और हवन-यज्ञ: मुख्य यजमान अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने अपनी पत्नी सहित विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात रमेशचंद्र के नेतृत्व में मंडली द्वारा हनुमान चालीसा एवं माता दुर्गा चालीसा का सामूहिक संगीतमय पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। ट्रस्ट के संयोजक दिनेश सक्सेना के निर्देशन में तीन यज्ञ वेदियों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन-यज्ञ संपन्न हुआ।
प्रसाद वितरण और सामूहिक सहभागिता: कार्यक्रम के समापन पर मुकेश श्रीवास्तव, आशीष पटेल एवं चन्द्र प्रकाश सोनी के नेतृत्व में विशाल प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रेशमा परिहार, संगीता द्विवेदी, आशा पटेल, कैप्टन हरि शंकर सिंह चौहान, रानू मिश्रा, विश्व नारायण श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, सोनू सिंह चंदेल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0 Comments