Ticker

8/recent/ticker-posts

बिरनो में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब: बिहरा में पूर्व प्रधान के आवास पर सजी इफ्तार की दावत

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | बिहरा (बिरनो) गाजीपुर जनपद के बिरनो बीरबलपुर ग्राम सभा अंतर्गत बिहरा गांव में भाईचारे की एक नई मिसाल देखने को मिली। पूर्व प्रधान आफताब अहमद के आवास पर आयोजित 'दावत-ए-इफ्तार' में न केवल मुस्लिम समुदाय के लोग, बल्कि हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस नजारे ने क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब के रंग को और भी गहरा कर दिया।

एक ही दस्तरखान पर हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने किया इफ्तार; आपसी भाईचारे और सौहार्द की पेश की मिसाल

आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश इफ्तार के दौरान रोजेदारों के साथ सर्व समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर दुआ की और इफ्तार किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ही हमारे समाज में एकता और प्रेम की जड़ों को मजबूत करते हैं और आपसी मतभेदों को मिटाकर मानवता का संदेश देते हैं।

युवाओं और बुजुर्गों की रही सक्रिय भागीदारी इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुटता का परिचय दिया। इफ्तार के अवसर पर मुख्य रूप से परवेज खान, फैजी अहमद, गुड्डू नेता (जिला प्रतिनिधि सत्येंद्र बारी), सोनू बारी, शाहनवाज खान, शशिकांत राजभर, अभिषेक वर्मा, आशीष रावत, संजय यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments